PM Kisan Samman Nidhi Yojana 11th Installment Beneficiary Status 2022: पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त सितंबर और नवंबर 2022 के बीच लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में जमा होनी है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कुछ ही दिनों में किसानों को 12वीं किस्त मिल जाएगी। योजना के तहत साल की पहली किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच, दूसरी अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी सितंबर से नवंबर के बीच वितरित की जाती है।
PM Kisan Yojana: जल्द आएंगे 12वीं किस्त के पैसे, क्या आपको भी मिलेगा लाभ?
अगर आपको भी स्टेटस जानना है कि आपको इसका लाभ मिलेगा या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-
- सबसे पहले पीएम किसान लाभार्थी सूची देखने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट (www.pmkisan.gov.in) पर जाना होगा।
- यहां 'फार्मर्स कॉर्नर' के सेक्शन में जाएं।
- इस कॉलम में 'Beneficiary List' के बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्टेटस, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की अन्य जानकारी भरें।
- फिर अंत में 'Get Report' पर क्लिक कर दें।
इसके बाद आपकी स्क्रीन पर पीएम किसान लाभार्थी के लेन-देन की पूरी हिस्ट्री आ जाएगी। यहां आखिरी किस्त की डिटेल, लाभार्थियों के अकाउंट में ट्रांसफर किए गए पैसों की तारीख और अन्य जानकारी मिल जाएगी।
लिस्ट में ना हो नाम तो क्या करें?
अगर पीएम किसान योजना की पिछली लिस्ट में आपका नाम था और इस लिस्ट में नहीं है, तो आप हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर तुरंत कॉल करें। आप ईमेल आईडी: pmkisan-ict@gov.in और pmkisan-funds@gov.in पर मेल भी कर सकते हैं। पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 011-24300606, 155261 पर कॉल भी किया जा सकता है। इसका टोल-फ्री नंबर 1800-115-526 है।
10 करोड़ से ज्यादा भारतीय किसानों के इंतजार को खत्म करते हुए, पीएम नरेंद्र मोदी ने 31 मई को प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत वित्तीय लाभ की 11वीं किस्त जारी की थी। शिमला में 'गरीब कल्याण सम्मेलन' को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने देश भर के 100 मिलियन लाभार्थियों को लगभग 21,000 करोड़ रुपये वितरित किए थे।
