PM Kisan के तहत मिलने वाला अटक सकता है लाभ! किसानों को कराना पड़ेगा यह काम

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 19, 2022, 01:18 PM IST

PM-Kisan Samman Nidhi E-KYC: उन्होंने आगे बताया कि ई-केवाईसी सत्यापन न होने पर लाभार्थी किसानों को आगामी किश्तों से वंचित रहना पड़ सकता है।

PM-Kisan Samman Nidhi E-KYC: प्रधानमंत्री-किसान योजना (PM-Kisan Samman Nidhi) का फायदा पाने वाले किसानों को 31 दिसंबर, 2022 तक अपना ई-केवाईसी सत्यापन कराना जरूरी होगा। राजस्थान के नोडल अधिकारी (पीएम-किसान) मेघराज सिंह रतनू ने इस बारे में समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा को शनिवार (19 नवंबर, 2022) को बताया कि पीएम-किसान योजना के सभी लाभार्थी कृषकों के लिए 31 दिसंबर, 2022 तक ई-केवाईसी सत्यापन कराना जरूरी कर दिया गया है। ऐसा इसलिए, ताकि उन्हें योजना के तहत सभी लाभ सुचारू रूप से मिल सकें।

pm kisan farmers

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि ई-केवाईसी सत्यापन न होने पर लाभार्थी किसानों को आगामी किश्तों से वंचित रहना पड़ सकता है। इसके लिए लाभार्थी किसानों को ई-मित्र केंद्र पर जाकर आधार कार्ड के द्वारा बायोमेट्रिक प्रणाली से ई-केवाईसी सत्यापन पूरा कराना होगा। सभी ई-मित्र केंद्र पर ई-केवाईसी के लिए शुल्क 15 रुपये प्रति लाभार्थी (कर सहित) निर्धारित किया गया है। किसानों को इस योजना में आगामी किस्त का लाभ ई-केवाईसी पूर्ण होने पर ही मिलेगा।

End of Feed