PM Kisan Yojana 14th Installment: पीएम किसान की 14वीं किश्त, 2.75 करोड़ लोग हो गए बाहर, जानें क्यों

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment: फर्जीवाड़ा कर पीएम किसान योजना का फायदा लेने वालों पर सरकार ने नकेल कसी। इसके लिए कई उपाय किए गए हैं। 2022-23 की अप्रैल-जुलाई किश्त का पैसा 11.27 लोगों को मिला था। जबकि अब केवल 8.5 करोड़ किसानों को योजना का पैसा दिया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज आएगी पीएम किसान की 14वीं किश्त
  • 8.5 करोड़ किसानों को मिलेगा पैसा
  • फर्जीवाड़ा करने वालों पर कसी गई नकेल

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) गुरुवार को पीएम किसान योजना (PM Kisan) की 14वीं किश्त जारी करेंगे। इसके तहत लगभग 8.5 करोड़ लाभार्थी किसानों को लगभग 17,000 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि 14वीं किश्त का पैसा गुरुवार को राजस्थान के सीकर में एक कार्यक्रम में लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा। इसके साथ ही योजना की शुरुआत के बाद से लाभार्थियों को दी गई कुल राशि 2.59 लाख करोड़ रुपये को पार करने की उम्मीद है।

2.75 करोड़ लोगों को नहीं मिलेगा पैसा

फर्जीवाड़ा कर पीएम किसान योजना का फायदा लेने वालों पर सरकार ने नकेल कसी। इसके लिए कई उपाय किए गए हैं। 2022-23 की अप्रैल-जुलाई किश्त का पैसा 11.27 करोड़ लोगों को मिला था। जबकि अब केवल 8.5 करोड़ किसानों को योजना का पैसा दिया जाएगा। यानी करीब 2.75 करोड़ ऐसे लोगों को योजना का पैसा नहीं दिया जाएगा, जिन्हें इस स्कीम का लाभार्थी नहीं माना जाएगा।

End of Feed