केंद्र सरकार ने ठाणे में 53.17 एकड़ नमक भूमि ट्रांसफर का फैसला क्यों क्या? पीयूष गोयल ने किया खुलासा

केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 53.17 एकड़ सरकारी नमक भूमि महाराष्ट्र सरकार को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया है। यह भूमि दहिसर से वसई क्रीक तक किस परियोजना के निर्माण के लिए उपयोग की जाएगी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जानकारी दी।

केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 53.17 एकड़ सरकारी नमक भूमि महाराष्ट्र सरकार को हस्तांतरित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यह भूमि दहिसर से वसई क्रीक तक एक प्रमुख सड़क परियोजना के निर्माण के लिए स्वीकृत की गई है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस जानकारी को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया है। उन्होंने बताया कि इस सड़क परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा।

Thane district, salt land, land transfer, Piyush Goyal

केंद्र सरकार ठाणे में 53 एकड़ नमक भूमि महाराष्ट्र सरकार को सौंपेगी (तस्वीर-istock/pti)

सड़क परियोजना के दो चरण

पहले चरण में दहिसर से भायंदर तक का खंड, जिसे कोस्टल रोड भी कहा जाता है, बनाया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में भायंदर से वसई क्रीक तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह परियोजना न केवल क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करेगी बल्कि स्थानीय आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस सड़क से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और यातायात की भीड़ कम होगी।

End of Feed