PhysicsWallah IPO की शानदार लिस्टिंग के बाद मुनाफावसूली, शेयर लुढ़के, जानें अब क्या करें?

PhysicsWallah IPO: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ने 11 नवंबर को आईपीओ लॉन्च किया था, जो 13 नवंबर को बंद हुआ था। फिजिक्सवाला का आईपीओ आज, 18 नवंबर 2025 को शेयर बाजार में लिस्ट हुआ है। फिजिक्सवाला का आईपीओ कुल 1.81 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

PhysicsWallah IPO: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) की आज शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग हुई। फिजिक्सवाला के शेयर एनएसई पर ₹145.00 प्रति शेयर पर सूचीबद्ध हुए, जो ₹109 प्रति शेयर के निर्गम मूल्य से 33.03% अधिक है। बीएसई पर, फिजिक्सवाला वाला के शेयर ₹143.10 प्रति शेयर पर सूचीबद्ध हुए, जो निर्गम मूल्य से 31% अधिक है। हालांकि, अब शेयर में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसई पर शेयर 1.50% टूटकर 140.95 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

आईपीओ

आईपीओ

आईपीओ से हासिल राशि का इस्तेमाल कंपनी के विस्तार और विकास पहलों को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा। फिजिक्सवाला...जेईई, एनईईटी, गेट और यूपीएससी पर केंद्रित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए परीक्षा तैयारी पाठ्यक्रम प्रदान करता है। साथ ही इसके ‘अपस्किलिंग’ कार्यक्रम भी मौजूद हैं जो ऑनलाइन मंचों (यूट्यूब, वेबसाइट और ऐप), प्रौद्योगिकी-सक्षम ऑफलाइन केंद्रों तथा ‘हाइब्रिड’ केंद्रों के माध्यम से मुहैया कराए जाते हैं।

End of Feed