PF Rules Change : ₹25000 तक बेसिक सैलरी वालों के लिए भी PF होगा अनिवार्य! लाखों कर्मचारियों को फायदा

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने PF से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव को मंजूरी दी है। जल्द ही कैबिनेट इस संबंध में फैसला कर सकती है। मंत्रालय ने अनिवार्य PF कटौती की वेतन सीमा को बढ़ाकर 25 हजार कर दिया है।

Finance Ministry Accept Change in PF Rules : निजी क्षेत्र में काम करने वाले लाखों कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की तैयारी है। केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) और कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के तहत अनिवार्य कवरेज की वेतन सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक वित्त मंत्रालय ने मौजूदा ₹15,000 की सीमा बढ़ाकर ₹25,000 प्रति माह करने को हरी झंडी दे दी है। अब इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए केंद्रीय कैबिनेट के सामने रखा जाएगा।

PF Rules Change

प्रोविडेंट फंड से जुड़े नियमों में हो सकता है बड़ा बदलाव

अगर कैबिनेट से मंजूरी मिलती है तो ₹15,000 से ₹25,000 तक बेसिक सैलरी पाने वाले लाखों कर्मचारी भी अनिवार्य रूप से EPF और EPS के दायरे में आ जाएंगे। सरकार इसे 1 अप्रैल 2027 से लागू कर सकती है, हालांकि अंतिम तारीख कैबिनेट तय करेगी।

End of Feed