पेट्रोलियम और गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अनुसार मोदी सरकार के नेतृत्व में बीते 2 साल में देश तेजी से आगे बढ़ा है और जहां दुनिया मंदी के दौर से गुजर रही है तब भी भारत स्थिर बना हुआ है। कैपिटल एक्सपेंडिचर को 7.5 लाख करोड़ से बढ़ाकर 10 लाख करोड़ कर दिया गया है, जिससे आर्थिक प्रगति को गति मिलेगी। इससे देश के आधारभूत ढांचे को सुधारने में भी मदद मिलेगी। इसका लाभ समाज के सभी वर्गों तक देखने को मिलेगा।
बजट पर बोले हरदीप सिंह पुरी
इसके अलावा निजी आयकर में 7 लाख रुपये तक छूट मिलने के बाद इससे आम आदमी की ओर से किए जाने वाले निवेश में भी गति आएगी और इसमें इजाफा होने से आर्थिक गतिविधियां बढ़ने के साथ मंदी को नियंत्रित रखने में भी मदद मिलेगी। यह बजट विकास को केंद्रित करके बनाया गया है। पेट्रोलियम मंत्री ने यह भी कहा कि मोदी सरकार में महंगाई को नियंत्रित करने में भी मदद मिली है।
