सरकार ने दी गुड न्यूज! नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, बढ़ती कीमतों की खबरें हैं 'फर्जी'

Hormuz Crisis के बीच कई खबरें थी कि पेट्रोल डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी होने वाली है। अब सरकार ने इसका सिरे से खंडन कर कहा है कि ये खबरें फर्जी हैं, सरकार का अभी रेट बढ़ाने का कोई विचार नहीं है।

होर्मुज में फंसे तेल के जहाजों और ईरान अमेरिका की लड़ाई के बीच कई खबरें थी कि ईरान-अमेरिका तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में जारी संकट के कारण भारत में पेट्रोल और डीजल (petrol prices) की कीमतें आसमान छूने वाली हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की बढ़ती कीमतों को देखते हुए आम जनता के बीच एक डर और पैनिक का माहौल बन गया था। लेकिन अब केंद्र सरकार ने इन तमाम खबरों और कयासों पर पूरी तरह से विराम लगा दिया है। सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि देश में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। फ़िलहाल सरकार पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं करने वाली है.

Expensive (1)

अफवाहों से बचने की सलाह

सरकार ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल की खबरें न केवल गलत हैं, बल्कि भ्रामक और शरारतपूर्ण भी हैं। सरकार के मुताबिक, इस तरह की खबरें जानबूझकर नागरिकों के बीच डर और घबराहट पैदा करने के लिए फैलाई जा रही हैं। मंत्रालय ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें और पैनिक न हों। सरकार ने साफ किया है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए तेल की कीमतें बढ़ाने की उनकी कोई योजना नहीं है।

End of Feed