Sep 16, 2026
ये तो हम सब जानते हैं इस धरती पर एक से एक अनोखी जगहें मौजूद हैं।
Credit: istock
कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जो पूरी दुनिया में फेमस है और उन्हें दूर-दूर से देखने के लिए लोग आते हैं।
Credit: istock
लेकिन, आज हम आपको जिस जगह के बारे में बताएंगे, उसे 'लैंड ऑफ स्माइल्स' कहा जाता है।
Credit: istock
इस जगह के बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं होगी। अगर आप भी नहीं जानते हैं, तो जरूर जान लीजिए।
Credit: istock
दक्षिण-पूर्व एशिया का खूबसूरत देश थाईलैंड दुनिया भर में 'Land of Smiles' यानी 'मुस्कुराने वालों की धरती' के नाम से मशहूर है।
Credit: istock
थाईलैंड में कदम रखते ही पर्यटकों का स्वागत स्थानीय लोगों की गर्मजोशी, नम्रता और चेहरे की प्यारी मुस्कान के साथ किया जाता है।
Credit: istock
यहां हाथ जोड़कर और हल्का सा झुककर 'वाई' कहकर अभिवादन करने की परंपरा है, जिसके साथ एक शांत और विनम्र मुस्कान जुड़ी होती है।
Credit: istock
थाई संस्कृति में मुस्कान सिर्फ खुशी जताने के लिए नहीं, बल्कि सम्मान, धन्यवाद, विनम्रता, माफी और सामाजिक सामंजस्य बनाए रखने के लिए भी इस्तेमाल की जाती है।
Credit: istock
देश में बौद्ध धर्म का गहरा प्रभाव है, जो लोगों को शांति, विनम्रता, धैर्य और आपसी टकराव से बचने की सीख देता है।
Credit: istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स