Petrol Diesel Price Today (20 May 2026): 15 राज्यों में 100 के पार पेट्रोल, जानें दिल्ली एनसीआर, गाजियाबाद, नोएडा, मुंबई, पटना में पेट्रोल डीजल प्रति लीटर और एलपीजी का रेट

Petrol Diesel Price Today (20 May 2026) आज पेट्रोल डीजल का रेट क्या है?: देश के 15 राज्यों में पेट्रोल ₹100 के पार पहुंच गया है। जानिए आज आपके शहर में तेल और एलपीजी सिलेंडर का क्या रेट है।

Petrol Diesel Price Today आज पेट्रोल डीजल का रेट क्या है?: पेट्रोलियम कंपनियों ने उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका देते हुए तेल की कीमतों में करीब 1 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इससे पहले 15 मई को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में 3-3 रुपये प्रति लीटर का बड़ा इजाफा किया गया था। साल 2022 के बाद यह पहली बार है जब ईंधन की कीमतों में इतनी बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस उछाल की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) का महंगा होना है। युद्ध शुरू होने से पहले जो क्रूड ऑयल करीब 70 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था, वह अब 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुका है। इतनी भारी तेजी के कारण घरेलू ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था, जिसकी भरपाई के लिए यह दाम बढ़ाए गए हैं। राहत की बात बस इतनी है कि आज यानी बुधवार को कीमतों को स्थिर रखा गया है।

Petrol Diesel LPG Rate

आपके शहर में पेट्रोल डीजल के रेट

शहरपेट्रोल का रेट (प्रति लीटर)डीजल का रेट (प्रति लीटर)
नई दिल्ली₹98.64₹91.58
नोएडा₹98.91₹92.21
गुरुग्राम₹99.29₹91.80
लखनऊ₹98.40₹91.73
चंडीगढ़₹98.10₹86.09
मुंबई₹107.59₹94.08
कोलकाता₹109.70₹96.07
चेन्नई₹104.46₹96.11
बेंगलुरू₹107.12₹95.04
हैदराबाद₹111.38₹99.95
जयपुर₹109.32₹94.50
पटना₹110.02₹96.05
भुवनेश्वर₹105.05₹96.68
तिरुअनंतपुरम₹111.71₹100.60

आपके शहर में LPG का रेट

शहर14.2 किलो (घरेलू सिलेंडर)19 किलो (कमर्शियल सिलेंडर)
जयपुर₹916.50₹3,099.00
बेंगलुरु₹915.50₹3,152.00
देहरादून₹932.00₹3,129.00
इंदौर₹941.00₹3,176.50
हैदराबाद₹965.00₹3,315.00
रायपुर₹984.50₹3,294.50
अंडमान₹989.00₹3,490.00
पटना₹1,002.50₹3,346.50

End of Feed