Petrol-Diesel Rate Today, 28 November 2022: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज यानी 28 नवंबर 2022 के लिए पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। भारत में पिछले कई महीनों से ईंधन की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है। देश में आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर है। यह ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है क्योंकि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ी नहीं है। आइए जानते हैं महानगरों में ईंधन किस कीमत पर मिल रहा है।
Petrol-Diesel Rate Today: 28 नवंबर को देश में इतनी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत
प्रमुख शहरों में इतना है दाम
दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 96.72 रुपये और 89.62 रुपये है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और एक लीटर डीजल 94.27 रुपये पर बिक रहा है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत के लिए लोग क्रमश: 102.63 रुपये और 94.24 रुपये चुका रहे हैं। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए लोग 106.03 रुपये और एक लीटर डीजल के लिए लोग 92.76 रुपये का भुगतान कर रहे हैं।
ग्राहक घर बैठे ही अपने मोबाइल पर बस एक एसएमएस के जरिए पेट्रोल और डीजल की कीमत चेक (How to check Petrol Diesel Price) कर सकते हैं -
- अगर आप भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के ग्राहक हैं, तो पेट्रोल और डीजल की कीमत चेक करने के लिए RSP <डीलर कोड> लिख कर 9223112222 पर एसएमएस भेज दें।
- अगर आप इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOC) के ग्राहक हैं, तो RSP <डीलर कोड> लिख कर 9224992249 नंबर पर SMS कर दें।
- वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के ग्राहक HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर SMS कर दें।
ईंधन पर राज्य सरकारें लेती हैं टैक्स
पेट्रोल और डीजल पर सिर्फ केंद्र सरकार ही नहीं, बल्कि राज्य सरकारें भी टैक्स लगाती है। VAT की वजह से अलग-अलग राज्यों में ईंधन की कीमत भी अलग-अलग होती है।
