'H-1B वीजा से अलग PERM, भारत पर सीधा असर नहीं', US श्रम विभाग के फैसले पर सरकार ने दी प्रतिक्रिया

अमेरिकी सरकार के इस फैसले पर चिंता जताते हुए भारत सरकार ने कहा कि इस कदम से दोनों देशों के साझा हितों और महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने में मदद नहीं मिलेगी। मंत्रालय ने कहा कि प्रतिभाओं की आवाजाही दोनों देशों के लिए फायदेमंद है।

अमेरिका के श्रम विभाग के PERM कार्यक्रम को लेकर लिए गए फैसले पर भारत सरकार ने प्रतिक्रिया दी है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि PERM और H-1B वीजा अलग-अलग हैं और इस फैसले से H-1B वीजा कार्यक्रम सीधे तौर पर प्रभावित नहीं होता। MEA ने कहा है कि PERM आवेदन रोकने से मौजूदा H-1B वीजा या वीजा धारकों और उनके आश्रितों की स्थिति अपने आप प्रभावित नहीं होती। हालांकि, इसका ग्रीन कार्ड प्रक्रिया और प्रभावित कंपनियों के पात्र कर्मचारियों की स्थायी निवास यानी ग्रीन कार्ड प्रक्रिया पर कुछ प्रभाव पड़ सकता है।

PERM

US श्रम विभाग के फैसले पर सरकार की प्रतिक्रिया।

रिश्ते को आगे बढ़ाने में बाधक है यह कदम-भारत

अमेरिकी सरकार के इस फैसले पर चिंता जताते हुए भारत सरकार ने कहा कि इस कदम से दोनों देशों के साझा हितों और महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने में मदद नहीं मिलेगी। मंत्रालय ने कहा कि प्रतिभाओं की आवाजाही दोनों देशों के लिए फायदेमंद है। भारत ने कहा कि प्रतिभाशाली पेशेवरों की आवाजाही से भारतीयों को अवसर मिलते हैं, वहीं अमेरिकी कंपनियों को कुशल कर्मचारी, नवाचार, शोध, उत्पादकता और प्रतिस्पर्धा में बढ़त मिलती है।

End of Feed