Budget 2023: जानें मोदी सरकार 2.0 के आखिरी पूर्ण बजट पर क्या बोली जनता, खुशी मिली या फिर नाराज हुए लोग

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 6, 2023, 12:57 PM IST

Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में केंद्रीय बजट 2023-24 पेश किया। इस दौरान वित्त मंत्री ने कई घोषणाएं की हैं। जिसमें टैक्स स्लैब में लोगों को बड़ी राहत मिली है। साथ ही महिलाओं के लिए नई बचत स्कीम भी सरकार लेकर आई है। मोबाइल और टीवी इस बजट के बाद सस्ता हो जाएगा।

Budget 2023: मोदी सरकार ने अपना आखिरी पूर्ण बजट बुधवार को संसद में पेश कर दिया है। नौकरी पेशा लोगों को टैक्स से राहत मिली है। अब सात लाख तक के इनकम पर टैक्स नहीं देना होगा। वहीं रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ का रिकॉर्ड बजट का आवंटन किया गया है। इसके अलावा रक्षा क्षेत्र में सरकार ने 5.9 लाख करोड़ का बजट रखा है। इस बजट को लेकर लोगों ने मिली जुली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। हालांकि टैक्स के मुद्दे पर ज्यादातर लोगों ने खुशी जताई है।

budget 2023 people reaction

बजट 2023 पर क्या बोली जनता

नौकरीपेशा लोग खुश

टैक्स स्लैब में राहत मिलने से नौकरीपेशा वर्ग काफी खुश है। अब उसे सात लाख रुपये तक की आय पर टैक्स नहीं देना पड़ेगा। नौकरी पेशा लोग इसकी काफी समय से मांग कर रहे थे।

End of Feed