Paytm Wallet News: पेटीएम की धमाकेदार वापसी! वॉलेट कारोबार शुरू करने के लिए RBI से मिली हरी झंडी

Paytm Wallet News: आरबीआई ने पेटीएम की सहायक कंपनी पीपीएसएल को वॉलेट परिचालन के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। हालांकि, अंतिम लाइसेंस मिलने के बाद ही नई सेवाएं शुरू हो सकेंगी।

Paytm Wallet News : वित्तीय तकनीक (फिनटेक) क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी इकाई, पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड (PPSL) को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से वॉलेट (प्रीपेड भुगतान साधन या पीपीआई) के परिचालन के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। इस विकास से पेटीएम को अपने पुराने और लोकप्रिय वॉलेट कारोबार को दोबारा शुरू करने की दिशा में एक बड़ा कानूनी और नियामकीय समर्थन मिला है। कंपनी ने शेयर बाजारों को दी गई अपनी आधिकारिक सूचना में बताया कि आरबीआई ने 13 नवंबर, 2026 को जारी एक पत्र के जरिए यह सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की है। हालांकि, यह अनुमति कुछ नियमों और शर्तों के दायरे में दी गई है, जिनका पालन करना कंपनी के लिए अनिवार्य होगा।

Paytm, Paytm Wallet News, Paytm Payments Services Limited, Reserve Bank of India, In principle approval, Prepaid Payment Instruments, Wallet operations

पेटीएम वॉलेट को फिर से पटरी पर लाने की तैयारी: आरबीआई से मिली सैद्धांतिक मंजूरी

नियमों का पालन और सिस्टम ऑडिट की शर्त

न्यूज एजेंसी आरबीआई की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि यह मंजूरी प्रीपेड भुगतान साधनों पर 27 अगस्त, 2021 को जारी किए गए केंद्रीय बैंक के मास्टर निर्देशों के पूर्ण पालन के अधीन है। इसके साथ ही, नियामक ने कंपनी को अपनी तकनीकी और सुरक्षा प्रणालियों को मजबूत करने के भी निर्देश दिए हैं। सूचना के अनुसार, PPSL को साइबर सुरक्षा ऑडिट समेत एक व्यापक 'सिस्टम ऑडिट' कराने की सलाह दी गई है। यह ऑडिट गैर-बैंक भुगतान प्रणाली संचालकों के लिए पांच नवंबर, 2026 को जारी किए गए 'साइबर लचीलापन और डिजिटल भुगतान सुरक्षा नियंत्रण' संबंधी मास्टर निर्देशों के दायरे में किया जाना है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि सैद्धांतिक मंजूरी मिलने का मतलब यह नहीं है कि वह तुरंत सेवाएं शुरू कर सकती है। पीपीएसएल को अंतिम मंजूरी या औपचारिक प्राधिकार प्रमाणपत्र मिलने के बाद ही ग्राहकों के लिए प्रीपेड भुगतान साधन जारी करने की अनुमति होगी।

End of Feed