पीएम मोदी की अपील से ज्वैलरी बाजार में कोहराम! क्या इस साल शादियों में नहीं चमकेगा सोना?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक ताजा अपील ने पूरे देश के ज्वैलरी बाजार में हलचल पैदा कर दी है। पीएम मोदी ने नागरिकों से एक साल तक सोना न खरीदने का आग्रह किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 मई 2026 को हैदराबाद में एक रैली के दौरान देशवासियों से एक साल तक सोने की खरीददारी से बचने की बड़ी अपील की है। पीएम मोदी की इस अपील पर दिल्ली और देश के ज्वैलरी और सोने के कारोबार से जुड़े हुए व्यापारियों और कंपनियों में हड़कंप मच गया है। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली और देश में व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस अपील के बाद ज्वैलरी इंडस्ट्री से जुड़े हुए सैकड़ों व्यापारियों ने इसको लेकर अपनी चिंता जताई है।

PM Modi gold appeal

PM Modi gold appeal (Photo: iStock)

घट सकती है सोने की खपत

CTI के अनुसार भारत , चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोने का उपभोक्ता देश है और भारत में प्रतिवर्ष 700 से 800 टन सोने की खपत होती है। पीएम मोदी की इस अपील के बाद भारत में सोने की खपत 800 टन से घटकर 500 टन तक जा सकती है।

End of Feed