Cash Crisis In Pakistan: फिर कटोरा लेकर IMF के पास पहुंचा पाकिस्तान, मांगा 8 अरब डॉलर का एक और राहत पैकेज

Cash Crisis In Pakistan: आर्थिक तंगी से जूझ रहा पाकिस्तान कटोरा लेकर भीख मांगने फिर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास पहुंचा। उसने आईएमएफ से 6-8 अरब डॉलर का एक और राहत पैकेज मांगा है।

Cash Crisis In Pakistan: नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से 6-8 अरब डॉलर का एक और राहत पैकेज मांगा है। एक मीडिया रिपोर्ट में शनिवार को बताया गया कि पाकिस्तान ने जलवायु वित्तपोषण के जरिए राहत पैकेज जारी करने का औपचारिक अनुरोध किया है। पाकिस्तान ने विस्तारित फंड सुविधा (ईएफएफ) के तहत अगले राहत पैकेज के लिए अगले महीने आईएमएफ से समीक्षा मिशन भेजने का भी अनुरोध किया है।

Cash Crisis In Pakistan,  Shehbaz Sharif

पाकिस्तान में नकदी संकट, पहुंचा आईएमएफ के पास

जियो न्यूज ने वाशिंगटन से बताया कि मई 2024 में अगले कार्यक्रम की रूपरेखा पर आम सहमति बनने के बाद ही नए पैकेज का सटीक आकार और समय-सीमा तय की जाएगी। पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल इस समय आईएमएफ या विश्व बैंक की वार्षिक वसंत बैठकों में भाग लेने के लिए वाशिंगटन में है।

End of Feed