Mamta Machinery IPO: पैकेजिंग मशीन बनाने वाली Mamata Machinery लाएगी IPO, सेबी के पास जमा किए डॉक्यूमेंट

Mamta Machinery IPO: ओएफएस के तहत शेयर बेचने वालों में महेंद्र पटेल, नयना पटेल, भगवती पटेल, ममता ग्रुप कॉरपोरेट सर्विसेज एलएलपी और ममता मैनेजमेंट सर्विसेज एलएलपी शामिल हैं। चूंकि यह ओएफएस है, इसलिए कंपनी को IPO से कोई कमाई नहीं होगी। IPO का उद्देश्य शेयर बाजारों में कंपनी के शेयर सूचीबद्ध करने का लाभ हासिल करना है।

Mamta Machinery IPO: पैकेजिंग उपकरण विनिर्माता ममता मशीनरी लिमिटेड ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए शुरुआती दस्तावेज जमा कराए हैं। दस्तावेजों के मसौदे (डीआरएचपी) के अनुसार, गुजरात स्थित कंपनी का IPO पूरी तरह से प्रवर्तकों द्वारा 73.82 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है।

IPO, Upcoming IPOs, Mamta Machinery, Sebi, Mamta Machinery IPO, Mamta Machinery upcoming ipo, stock market, business news in hindi

पैकेजिंग उपकरण विनिर्माता ममता मशीनरी लिमिटेड।

ओएफएस के तहत शेयर बेचने वालों में शामिल लोग

ओएफएस के तहत शेयर बेचने वालों में महेंद्र पटेल, नयना पटेल, भगवती पटेल, ममता ग्रुप कॉरपोरेट सर्विसेज एलएलपी और ममता मैनेजमेंट सर्विसेज एलएलपी शामिल हैं। चूंकि यह ओएफएस है, इसलिए कंपनी को IPO से कोई कमाई नहीं होगी। कंपनी ने शुक्रवार को दाखिल अपने दस्तावेजों में कहा कि IPO का उद्देश्य शेयर बाजारों में कंपनी के शेयर सूचीबद्ध करने का लाभ हासिल करना है। बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू (बीआरएलएम) का एकमात्र बुक रनिंग लीड मैनेजर है।

End of Feed