अगले तीन दिनों में भारत आएगी 61,000 टन से ज्यादा एलपीजी; होर्मुज में अभी कितने भारतीय जहाज फंसे, जानें आंकड़े

पश्चिम एशिया संकट के बीच दो भारतीय एलपीजी टैंकर सुरक्षित होर्मुज पार कर भारत आ रहे हैं, जबकि फारस की खाड़ी में 16 भारतीय जहाज अब भी फंसे हैं। अगले तीन दिनों में 61,000 टन से अधिक एलपीजी भारत पहुंचेगी, जिससे आपूर्ति दबाव घटेगा।

पश्चिम एशिया में जारी जंग और LPG संकट के बीच भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी टैंकर सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर भारतीय बंदरगाहों की तरफ बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद अभी भी फारस की खाड़ी में भारत के 16 मालवाहक जहाज फंसे हुए हैं। धीरे-धीरे एक के बाद एक ईरान इन जहाजों को निकलने दे रहा है।

gas vessel

सांकेतिक तस्वीर।

होर्मुज पार कर भारत आने वाले जहाजों के बारे में बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव मुकेश मंगल ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 46,650 टन एलपीजी से लदा टैंकर 'ग्रीन सानवी'कल यानी सात अप्रैल को भारत पहुंचेगा।

End of Feed