Oswal Pumps IPO GMP Today: सोलर पंप बनाने वाली ओसवाल पंप्स के IPO का आज दूसरा दिन है। शुक्रवार, 13 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुले इस आईपीओ को अब तक निवेशकों से हल्का रेस्पॉन्स मिला है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन के अंत तक इस इश्यू को केवल 23 प्रतिशत सब्सक्राइब किया गया था। हालांकि इसका GMP काफी बेहतर है। आगे जानिए इस इश्यू की पूरी डिटेल।
ओसवाल पंप्स के IPO का दूसरा दिन
ये भी पढ़ें -
Oswal Pumps IPO GMP
रिपोर्ट्स के अनुसार ओसवाल पंप्स के शेयर का GMP 45 रु चल रहा है। नॉन-लिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में ₹659 पर कारोबार कर रहा है, जो ₹614 के अपर प्राइस बैंड की तुलना में ₹45 या 7.33 प्रतिशत के प्रीमियम पर है। हालाँकि आईपीओ वॉच के अनुसार 11 जून को इसका GMP 95 रु तक पहुंच गया था।
कब तक है निवेश का मौका
ओसवाल पंप के शेयरों के लिए आवेदन करने के लिए तीन दिनों का इश्यू मंगलवार, 17 जून को बंद हो जाएगा। शेयरों के अलॉटमेंट बुधवार, 18 जून को फाइनल किए जाने की उम्मीद है। ओसवाल पंप शुक्रवार, 20 जून को एक्सचेंजों, एनएसई और बीएसई पर अपनी शुरुआत करेगा।
कंपनी ने आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड प्रति शेयर ₹584-614 की रेंज में प्राइस बैंड और लॉट साइज 24 शेयर सेट किया है। एक रिटेल निवेशक को ऊपरी प्राइस बैंड पर एक लॉट या 24 शेयरों के लिए बोली लगाने के लिए न्यूनतम ₹14,736 की आवश्यकता होगी।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
