Orkla IPO Listing: 2 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुई इडली-डोसा बनाने वाली कंपनी, GMP ने किया निराश

Orkla IPO Listing: ओर्कला इंडिया एक ऐसी फूड कंपनी है जो ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर से लेकर बेवरेजेज और डेजर्ट्स तक के लिए प्रोडक्ट्स बनाती है। अब कंपनी के शेयर बाजार में लिस्ट हो चुके हैं। इस IPO को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था, जबकि लिस्टिंग ने निवेशकों को निराश किया है।

Orkla IPO Listing: भारतीय फूड कंपनी Orkla India के शेयरों की आज शेयर बाजार में शानदार एंट्री हुई। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग घरेलू मार्केट में लगभग 2% प्रीमियम के साथ हुई। इसका IPO निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा था और इसे जबरदस्त सब्सक्रिप्शन मिला था। ₹730 के इश्यू प्राइस पर जारी हुए शेयर आज BSE पर ₹751.50 और NSE पर ₹750.10 के भाव पर लिस्ट हुए, जिससे निवेशकों को करीब 2% से ज्यादा का लिस्टिंग गेन मिला। हालांकि, शुरुआती उत्साह ज्यादा देर तक नहीं टिक पाया और थोड़ी ही देर में शेयर गिरकर ₹727.90 तक आ गए, जिससे शुरुआती निवेशकों को करीब 0.29% का नुकसान हुआ।

Orkla IPO Listing

आईपीओ को कैसा मिला रिस्पॉन्स?

Orkla IPO को निवेशकों की तरफ से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। ₹1,667 करोड़ के इस ऑफर को 29 से 31 अक्टूबर 2025 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खोला गया था। यह पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) था, यानी IPO से जुटाई गई रकम कंपनी को नहीं, बल्कि शेयर बेचने वाले निवेशकों को मिली। इसके बावजूद, इस इश्यू को कुल 48.74 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) का हिस्सा 117.63 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) का हिस्सा 54.42 गुना, रिटेल निवेशकों का हिस्सा 7.06 गुना और कर्मचारियों का हिस्सा 15.12 गुना सब्सक्राइब हुआ था। वहीं GMP ने निवेशकों को लिस्टिंग निराश किया आईपीओ का GMP 9 फीसदी कमाई के संकेत दे रहा था और लिस्टिंग 2 फीसदी पर हुई है।

End of Feed