Noida Airport के पास घर बनाने का मौका, YEIDA ला रही 2 नई प्लॉट स्कीम, पढ़ें पूरी डिटेल

जेवर एयरपोर्ट के पास अगर आप प्लॉट खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। यीडा जल्द ही दो प्लॉट स्कीम लाने की योजना बना रही है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास प्लॉट और फ्लैट की मांग तेजी से बढ़ी है। इसके चलते प्रॉपर्टी की कीमत में जबरदस्त उछाल आया है। एयरपोर्ट के पास बढ़ती डिमांड को देखते हुए यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) दो नए अवासीय प्लॉट स्कीम लॉन्च करने वाली है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यीडा अक्टूबर के आसपास- दो नई हाउसिंग प्लॉट स्कीम लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी अथॉरिटी के प्लॉट को खरीदारों की ओर से जबरदस्त रिस्पांस मिला था। एक प्लॉट खरीदने के लिए कई लोगों ने बोली लगाई थी। लकी ड्रा से सफल आवेदकों का नाम का ऐलान किया गया था।

plot scheme

आवासीय प्लॉट योजना

छोटे साइज के प्लॉट लॉन्च किए जाएंगे

अथॉरिटी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, LIG स्कीम के तहत प्लॉट का साइज 40 वर्ग मीटर (sqm) होगा, जबकि आम कैटेगरी में 162 sqm से 300 sqm तक के प्लॉट मिलेंगे। ये प्लॉट सेक्टर 5 में होंगे, जो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लगभग 2-3 किलोमीटर दूर है। अथॉरिटी इस प्लॉट स्कीम की रूपरेखा तैयार कर रही है। प्लॉट की संख्या, कीमत और दूसरी जानकारियों को अगले 15-20 दिनों में फाइनल किए जाने की उम्मीद है।

End of Feed