DDA की 48 मंजिला इमारत में फ्लैट बुक करने का मौका, इस तारीख से कर पाएंगे रजिस्ट्रेशन, जानें कीमत समेत अन्य जानकारी

इस प्रोजेक्ट में फ्लैट की बुकिंग 31 अक्टूबर को खुलेगी और 21 नवंबर, 2025 को बंद होगी, जिसके बाद अंतिम जमा करने की अंतिम तिथि 24 नवंबर, 2025 है। ई-नीलामी 1 से 4 दिसंबर, 2025 तक आयोजित की जाएगी, जिससे सफल आवेदकों के नाम का ऐलान होगा।

दिल्ली में फ्लैट खरीदने का सुनहरा मौका मिलने जा रहा है। दरअसल, दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा में डीडीए टावरिंग हाइट्स नामक से 48-मंजिला प्रीमियम आवासीय योजना लॉन्च की है। इस स्कीम के तहत प्रॉपर्टी की बुकिंग 31 अक्टूबर, 2025 से शुरू होगी। आइए जानते हैं कि इस प्रोजेक्ट में अगर आप घर बुक करना चाहते हैं तो कितनी कीमत चुकानी होगी। इसके अलावा वो सारी जानकारी जो आपके लिए जरूरी है, हम दे रहे हैं।

डीडीए हाउसिंग स्कीम

डीडीए हाउसिंग स्कीम (Pic Credit-DDA)

2बीएचके प्रीमियम फ्लैट्स मिलेंगे

डीडीए की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इस स्कीम के पहले चरण के तहत, 1,026 प्रीमियम 2BHK अपार्टमेंट बनेंगे, जिनका साइज लगभग 1,542 वर्ग फुट से 2,690 वर्ग फुट होगा। कीमत ₹1.78 करोड़ से ₹3.09 करोड़ के बीच होगी। इस प्रोजेक्ट में फ्लैट की बुकिंग 31 अक्टूबर को खुलेगी और 21 नवंबर, 2025 को बंद होगी, जिसके बाद अंतिम जमा करने की अंतिम तिथि 24 नवंबर, 2025 है। ई-नीलामी 1 से 4 दिसंबर, 2025 तक आयोजित की जाएगी, जिससे सफल आवेदकों के नाम का ऐलान होगा।

End of Feed