बच्चों के लिए इन बैंकों में खोलें Zero Balance Account, मिनिमम बैलेंस की नहीं होगी टेंशन

अगर आप अपने नाबालिग बच्चे के लिए खाता खोलना चाहते हैं तो हम आपको वेसे बैंकों के बारे में बता रहे हैं, जहां पर आपको मिनिमम बैलेंस का चक्कर नहीं होगा। जीरो बैलेंस खाता आप आसाानी से खोल सकते हैं।

Zero Balance Account for Kids: माता-पिता अपने बच्चों को भविष्य सुरक्षित करने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। वह अपनी बचत से बच्चों की पढ़ाई और बेहतर परवरिश देने के लिए अपनी मेहनत की कमाई से बचे पैसे को बैंक में निवेश करते हैं। अगर आप भी अपने बच्चों के लिए पैसा बचाना चाहते हैं तो उनके नाम से ही जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट खोल सकते हैं। कई सरकारी और प्राइवेट बैंक यह सुविधा दे रहे हैं। 'जीरो बैलेंस सेविंग्स अकाउंट' में 'पेरेंटल कंट्रोल्स' (माता-पिता का नियंत्रण), डेबिट कार्ड, मोबाइल बैंकिंग की सुविधा और खर्च करने की सीमा जैसी सुविधाएं मिलती हैं। आइए जानते हैं कि आप किन-किन बैंक में अपने बच्चों के लिए जीरा बैलेंस सेविंग अकाउंट खोल सकते हैं।

Zero Balance saving account

बच्चों के लिए सेविंग अकाउंट

बच्चों के लिए बैंकिंग सेवाएं देने वाले प्रमुख बैंक

1. SBI पहला कदम और पहली उड़ान

एसबीआई का पहला कदम और पहली उड़ान बच्चे और माता-पिता के साथ संयुक्त रूप से खोला जाता है, जबकि पहली उड़ान 10 वर्ष और उससे अधिक उम्र के नाबालिगों द्वारा स्वतंत्र रूप से संचालित की जाती है। 'पहला कदम' और 'पहली उड़ान' केवल सेविंग्स अकाउंट नहीं, बल्कि बच्चों के लिए बैंकिंग का एक पूरा पैकेज हैं। अकाउंट में कोई भी मिनिमम बैलेंस (MAB) रखने की मजबूरी नहीं है, यह पूरी तरह जीरो बैलेंस खाता है। इस खाते में ऑटो-स्वीप की सुविधा मिलती है। खाते में कम से कम 20,000 रुपये का बैलेंस होने पर ऑटो-स्वीप की सुविधा मिलती है।

End of Feed