ONGC Share Price Target 2024: केंद्र ने कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, जानें ONGC पर क्या है एक्सपर्ट की राय

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 5, 2024, 08:16 AM IST

ONGC Share Price Target 2024: कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने 273 रुपये प्रति शेयर के मौजूदा बाजार मूल्य पर 250 रुपये की उचित कीमत के साथ REDUCE रेटिंग दी है।

ONGC Share Price Target 2024: पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स को 4,900 रुपये प्रति टन से बढ़ाकर 6,800 रुपये प्रति टन करने के एक दिन बाद, ओएनजीसी ने गुरुवार (4 अप्रैल, 2024) को बीएसई ट्रेडिंग सत्र में गिरावट पर बंद हुआ। गुरुवार को बीएसई पर ओएनजीसी का शेयर भाव पिछले दिन से 6.35 अंक या 2.31 फीसदी की गिरावट के साथ 269 रुपये पर बंद हुआ।

End of Feed