पुरानी पेंशन स्कीम से बढ़ेगा सरकार पर बोझ, नई पेंशन स्कीम के मुकाबले 4 गुना से ज्यादा होगा खर्च

Old Pension Scheme: राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश राज्यों ने एनपीएस की जगह फिर से ओपीएस लागू करने की घोषणा की, जिसे पेंशन सुधारों के तहत एक दशक पहले लागू किया गया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • पुरानी पेंशन स्कीम से बढ़ेगा सरकार का खर्च
  • आरबीआई के अर्थशास्त्रियों ने चेताया
  • जीडीपी पर पड़ेगा ज्यादा बोझ

Old Pension Scheme: केंद्र सरकार पूरे भारत में नई पेंशन स्कीम (New Pension Scheme) को लागू करने को लेकर काफी प्रयास कर रही है। इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अर्थशास्त्रियों की एक नई स्टडी सामने आई है, जिसमें पुरानी पेंशन स्कीम (Old Pension Scheme) के बहुत अधिक खर्चीला होने का खुलासा हुआ है।

Old Pension Scheme vs New Pension Scheme

पुरानी पेंशन स्कीम से बढ़ेगा सरकार का खर्च

आरबीआई के अर्थशास्त्रियों की इस स्टडी के मुताबिक यदि सभी राज्य 2023 में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू कर दें, तो संचयी राजकोषीय बोझ (Fiscal Burden) न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) का 4.5 गुना तक हो सकता है। वहीं 2060 तक अतिरिक्त बोझ सालाना सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के 0.9 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा।

End of Feed