Ola Electric IPO: ओला इलेक्ट्रिक ने IPO के लिए जमा किए डॉक्यूमेंट, 20 साल बाद आएगा किसी ऑटो कंपनी का पब्लिक इश्यू

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 6, 2024, 03:36 PM IST

Ola Electric IPO: प्रस्तावित आईपीओ में 5,500 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और 9,51,91,195 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल होगी।

Ola Electric IPO: इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन कंपनी ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के माध्यम से धन जुटाने के लिए शुक्रवार को बाजार नियामक सेबी के पास शुरुआती दस्तावेज जमा कराए हैं। यह 20 से अधिक साल में भारत में किसी वाहन विनिर्माता का पहला आईपीओ होगा।

Ola Electric IPO: ओला इलेक्ट्रिक ने IPO के लिए जमा किए डॉक्यूमेंट, 20 साल बाद आएगा किसी ऑटो कंपनी का पब्लिक इश्यू

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) में दाखिल दस्तावेजों के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ में 5,500 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और 9,51,91,195 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल होगी। IPO से प्राप्त होने वाली आय का उपयोग अनुषंगी कंपनी द्वारा किए जाने वाले पूंजीगत व्यय, ओला गीगाफैक्टरी परियोजना के लिए ओसीटी, सहायक ओईटी द्वारा ऋण का भुगतान, अनुसंधान और उत्पाद विकास में निवेश, जैविक वृद्धि पहल और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।

End of Feed