एनर्जी क्राइसिस के बीच बड़ी खबर, ऑयल इंडिया ने राजस्थान में खोजा नेचुरल गैस भंडार

ऑयल इंडिया के मुताबिक डांडेवाला फील्ड में सानू फॉर्मेशन के ऊपरी हिस्से में पहली बार सफल तरीके से गैस मिलने की पुष्टि हुई है। कंपनी इसे भविष्य के लिए एक संभावनाओं से भरा क्षेत्र मान रही है।

Natural Gas Discovery Sanu Formation: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से दुनियाभर में इस समय फ्यूल और एलपीजी गैस की पहुंच मुश्किल हो रही है। ऐसे में देशभर के करोड़ों लोगों के लिए बड़ी गुड न्यूज है। देश की ऑयल सेक्टर की दिग्गज पीएसयू कंपनी ऑयल इंडिया (Oil India) ने राजस्थान के डांडेवाला फील्ड में प्राकृतिक गैस का नया भंडार खोज निकाला है। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके दी।

Natural Gas Discovery India

भविष्य में यहां से गैस के बेहतर उत्पादन की संभावना है।

कंपनी के मुताबिक भले ही इस खोज का आकार छोटा हो लेकिन रणनीतिक तौर पर यह भारत के लिए काफी खास है। इस खोज ने भविष्य में डांडेवाला फील्ड में गैस उत्पादन की संभावनाएं बढ़ा दी हैं।

End of Feed