एनएसई आईपीओ जीएमपी: में भले तेजी नहीं है लेकिन IPO मार्केट में हलचल मची हुई है। एक के बाद एक कंपनियों के आईपीओ आ रहे हैं। इन दिनों दो आने वाले आईपीओ, रिलायंस जियो और NSE के आईपीओ की जबरदस्त चर्चा है। आईपीओ आने से पहले ही एनएसई के आईपअी का GMP रॉकेट बन गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि अभी तक प्राइस बैंड का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन हर रोज जीएमपी बढ़ रहा है।
एनएसई आईपीओ
आज NSE IPO का GMP
SEBI से ₹30,000 करोड़ के बड़े पब्लिक ऑफर को मंजूरी मिलने की खबर बाद जीएमपी में तेजी जारी है। इन्वेग्रेन वेबसाइट के अनुसार, NSE IPO का आखिरी GMP ₹259 है, जिसे 7 सितंबर 2026 को दोपहर 1:58 बजे अपडेट किया गया है। NSE IPO के अपर प्राइस बैंड की जानकारी उपलब्ध नहीं होने के कारण अनुमानित लिस्टिंग प्राइस फिलहाल ₹259 बताया गया है। यानी कैप प्राइस और आज के GMP को जोड़कर ₹259 का अनुमान बनता है। इस दौरान NSE IPO का GMP ₹259 से ₹310 के बीच रहा। ताजा NSE IPO GMP अपडेट, रोजाना के प्राइस ट्रेंड और अनुमानित लिस्टिंग प्राइस के लिए अपडेट देखते रहें।
वहीं, IPO वॉच वेबसाइट पर ₹200 का प्रीमियम दिखने लगा। इसका मतलब है कि शुक्रवार को NSE IPO का GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) ₹200 था। हालांकि, आज IPO वॉच पर NSE IPO का GMP ₹285 दिख रहा है। इसका मतलब है कि NSE IPO का GMP ₹200 से बढ़कर ₹285 हो गया है, जो शुक्रवार के GMP से ₹85 ज्यादा है।
संभावित प्राइस बैंड
NSE IPO के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार, एक्सचेंज ने लगभग 14.89 करोड़ शेयर पेश किए हैं। NSE IPO का साइज लगभग ₹30,000 करोड़ है। इसलिए, NSE के वैल्यूएशन के हिसाब से, एक NSE शेयर की कीमत लगभग ₹2,015 बैठती है। मिली जानकारी के अनुसार, NSE 21 सितंबर से शुरू होने वाले सप्ताह में लिस्टिंग का लक्ष्य बना रहा है। इसलिए, NSE IPO की लिस्टिंग की तारीख जल्द से जल्द 21 सितंबर 2026 और अधिक से अधिक 25 सितंबर 2026 हो सकती है। अनिवार्य 'T+3' लिस्टिंग नियम को ध्यान में रखते हुए, जिसके तहत IPO को बोली प्रक्रिया समाप्त होने के तीन दिनों के भीतर लिस्ट होना होता है, इसका मतलब है कि अगर NSE IPO 21 सितंबर 2026 को लिस्ट होता है, तो इसके खुलने की तारीख 14 सितंबर 2026 हो सकती है।
इसी तरह, अगर NSE IPO 25 सितंबर 2026 को लिस्ट होता है, तो इसके खुलने की तारीख 18 सितंबर 2026 हो सकती है। इसलिए, NSE IPO का अलॉटमेंट स्टेटस 17 सितंबर 2026 से 23 सितंबर 2026 के बीच सार्वजनिक हो सकता है।
