NSE IPO: 571% सब्सक्रिप्शन! आज पता चलेगा शेयर मिले या नहीं, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट

NSE IPO का आज अलॉटमेंट होना है। इश्यू को 571 फीसदी का जबरदस्त सब्सक्रिप्शन मिला है। अगर आपने भी शेयरों में के लिए आवेदन किया है, तो यहां जानें कैसे पता चलेगा कि आपको शेयर मिले हैं या नहीं।

National Stock Exchange यानी NSE के IPO को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। ₹22,561.57 करोड़ का यह IPO कुल 5.71 गुना सब्सक्राइब हुआ। यानी जितने शेयर ऑफर किए गए थे, उनके मुकाबले करीब 571% ज्यादा शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। कुल 8.86 करोड़ शेयरों के मुकाबले 50.58 करोड़ से ज्यादा शेयरों के लिए आवेदन आए। अब निवेशकों की नजर इस बात पर है कि उन्हें NSE के शेयर मिले या नहीं।

NSE IPO Allotment

NSE IPO के लिए आज होगा अलॉटमेंट फाइनल

आज फाइनल होगा NSE IPO का अलॉटमेंट

NSE IPO की बोली 17 सितंबर से 21 सितंबर, 2026 तक चली थी। IPO का प्राइस बैंड ₹1,700 से ₹1,785 प्रति शेयर था और एक लॉट में 8 शेयर थे। अब 22 सितंबर को अलॉटमेंट फाइनल किया जाना है। यानी आज निवेशकों को पता चल सकता है कि उनके आवेदन के बदले कितने शेयर मिले हैं। अलॉटमेंट की डिटेल्स BSE और IPO के रिजस्ट्रार MUFG Intime India की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी। निवेशक इन प्लेटफॉर्म पर अपने PAN, एप्लिकेशन नंबर या डीमैट डिटेल्स के जरिए स्टेटस देख सकते हैं।

End of Feed