NSE और BSE पर दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग का टाइम बदला, जानें कब और कितने बजे होगी

Diwali Muhurat Trading Date And Time: देश के प्रमुख शेयर बाजार एनएसई और बीएसई ने घोषणा की है कि दिवाली के अवसर पर मंगलवार 21 अक्टूबर को एक विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र आयोजित किया जाएगा। यह सत्र प्रतीकात्मक होगा और शुभ समय में निवेश की पारंपरिक परंपरा को ध्यान में रखते हुए संपन्न किया जाएगा।

Diwali Muhurat Trading Date And Time : दिवाली के शुभ अवसर पर देश के प्रमुख शेयर बाजार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने 21 अक्टूबर मंगलवार को विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र आयोजित करने की घोषणा की है। दोनों एक्सचेंजों ने अलग-अलग सर्कुमर जारी कर यह जानकारी दी कि यह प्रतीकात्मक कारोबार सत्र दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक आयोजित किया जाएगा। बाजार खुलने से पहले का प्री-ओपनिंग सत्र दोपहर 1:30 बजे से 1:45 बजे तक चलेगा।

Diwali Muhurat Trading Date And Time

दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग (तस्वीर-istock)

हर साल की तरह इस बार भी दिवाली के दिन नियमित कारोबार नहीं होगा, लेकिन पारंपरिक मान्यता और निवेशकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए एक घंटे का विशेष मुहूर्त सत्र आयोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले साल यह सत्र शाम 6 बजे से 7 बजे तक आयोजित किया गया था, लेकिन इस बार इसका समय थोड़ा बदला गया है।

End of Feed