Havells India: अब UAE में बिकेंगे हैवेल्स के किचन इक्विपमेंट, जंबो ग्रुप से मिलाया कंपनी ने हाथ

Havells India: हैवेल्स इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राहुल मुरगई ने कहा है कि यह सहयोग न केवल हैवेल्स की ब्रांड उपस्थिति को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि हमारे विस्तार के लिए भी एक बड़ा कदम है।

KEY HIGHLIGHTS
  • यूएई में एंट्री करेगी हैवेल्स
  • जंबो ग्रुप से मिलाया हाथ
  • किचन इक्विपमेंट करेगी सेल

Havells India: हैवेल्स इंडिया लिमिटेड ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किचन इक्विपमेंट सेगमेंट में एंट्री के लिए वहां के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक एवं टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स के डिस्ट्रीब्यूटर्स जंबो ग्रुप के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत हैवेल्स इंडिया के मिक्सर ग्राइंडर सहित प्रमुख किचन इक्विपमेंट सबसे पहले जंबो की ई-कॉमर्स वेबसाइट जंबो.एई (Jumbo.Ae) पर ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे और उसके बाद इनका डिस्ट्रीब्यूशन रिटेल स्टोर पर किया जाएगा।

Havells To Enter UAE

हैवेल्स यूएई में एंट्री करेगी

ये भी पढ़ें -

End of Feed