Elvish Yadav Net Worth: फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी सांपों के जहर की तस्करी से जुड़े मामले में हुई है। वे अपने कंटेंट और करिश्माई पर्सनेलिटी के लिए काफी पसंद किए जाते हैं। कई सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर उनके फैन बड़ी संख्या में हैं। इससे यादव खुद को डिजिटल एंटरटेनमेंट सेगमेंट में एक दिग्गज के रूप में स्थापित कर पाए हैं। साथ ही उन्होंने काफी संपत्ति भी हासिल की है। आगे जानिए एल्विश यादव के पास कितनी दौलत और वे कहां-कहां से कमाई करते हैं।
40 करोड़ के मालिक हैं एल्विश यादव
ये भी पढ़ें -
कितनी है एल्विश यादव की नेटवर्थ
सीए नॉलेज के अनुसार एल्विश यादव की नेटवर्थ 40 करोड़ रुपये है। उनके पास गुरुग्राम, हरियाणा में करीब 12.5 करोड़ रु की कीमत का एक लग्जरी घर है। उनके पास तीन कारे हैं, जिनमें 1.75 करोड़ रु की पोर्श 718 बॉक्सस्टर, 55 लाख रु की टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर और 15 लाख रु की हुंडई वरना शामिल हैं।
कहां-कहां से करते हैं कमाई
एल्विश यादव के यूट्यूब चैनल, "एल्विश यादव" और "एल्विश यादव व्लॉग्स", Google एडसेंस से रेवेन्यू जनरेट करते हैं। 21 मिलियन से अधिक कुल सब्सक्राइबर्स के साथ, उनके वीडियो पर लाखों व्यूज आते हैं, जो Google AdSense से कमाई में तब्दील होते हैं।
एल्विश यादव का अपना कपड़ों का ब्रांड, सिस्टम क्लोदिंग भी है, जो फैशन क्लोथिंग और एक्सेसरीज बेचता है। उनके फैन्स के बीच ब्रांड की लोकप्रियता उनकी कमाई में योगदान करती है।
पेड प्रमोशंस भी कमाई का जरिया
एल्विश यादव की कमाई का एक जरिया पेड प्रमोशंस भी है। एल्विश यादव अपने सोशल मीडिया चैनलों, जैसे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पेड प्रमोशंस के जरिए कमाई करते हैं। वह हर पोस्ट या स्टोरी के लिए चार्ज लेते हैं और अलग-अलग प्रोडक्ट, सर्विसेज और इवेंट्स को प्रमोट करते हैं।
रियल एस्टेट में भी है निवेश
एल्विश यादव ने रियल एस्टेट और शेयर बाजार जैसे अन्य वेंचर्स में भी निवेश किया है। ये भी उनकी कमाई के माध्यम हैं। इससे भी उनकी संपत्ति में योगदान मिलता है।
