अंबानी के बाद टाटा में भी अगली पीढ़ी को मिलेगी कमान, जानें कौन क्या करेगा

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 02:25 PM IST

नोएल टाटा के तीनों बच्चे, लिआह, नेविल और माया टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट के बोर्ड के सदस्यों के रूप में शामिल होने से पहले से ही समूह की विभिन्न कंपनियों के साथ काम कर रहे हैं।

नई दिल्ली। इस साल अगस्त में हुई रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Ltd) की 45वीं सालाना आम बैठक (AGM) में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने अपनी बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) और बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) को नई जिम्मेदारियां सौंपने की घोषणा की थी। अब टाटा में भी अगली पीढ़ी को कमान सौंपने की तैयारी की जा रही है। नोएल टाटा (Noel Tata) के बच्चों लिआह, नेविल और माया को टाटा ग्रुप के सहायक टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट के बोर्ड (Tata Medical Centre Trust Board) में नियुक्त किया गया है। टाटा ग्रुप ने फॉर्च्यून इंडिया को इसकी पुष्टि की है।

tata

Tata Group: अंबानी के बाद टाटा में भी अगली पीढ़ी को मिलेगी कमान

क्या करता है टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट?

End of Feed