Nobel Prize News: नोबेल पुरस्कार की इनामी राशि में जबरदस्त इजाफा, 2026 में मिलेगा करोड़ों का बंपर प्राइज! जानिए कितना

Nobel Prize Amount Hike: 2026 में नोबेल पुरस्कार की राशि बढ़ाकर 1.2 करोड़ स्वीडिश क्रोनर ($1.27 मिलियन) कर दी गई है। इसकी 125वीं वर्षगांठ पर होने वाले विजेताओं के नामों का ऐलान 5 से 12 अक्टूबर के बीच होगा।

Nobel Prize Amount Hike: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान 'नोबेल पुरस्कार' को लेकर एक बड़ी घोषणा हुई है। नोबेल फाउंडेशन ने शुक्रवार को जानकारी दी कि इस साल 2026 में नोबेल पुरस्कार विजेताओं को मिलने वाली इनामी राशि बढ़ा दी गई है। अब प्रत्येक कैटेगरी में विजेता को 1.2 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (करीब 1.27 मिलियन डॉलर यानी करीब 12.18 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे। पिछले साल 2025 में यह राशि 1.1 करोड़ क्रोनर थी। इसका मतलब है कि इस बार इनामी राशि में करीब 1 मिलियन क्रोनर (करीब 1,06,000 डॉलर यानी 1.1 करोड़ रुपये) का इजाफा किया गया है। अगर किसी एक कैटेगरी या विषय में एक से अधिक विजेताओं को संयुक्त रूप से चुना जाता है, तो यह इनामी राशि उन सभी के बीच बराबर बांट दी जाएगी।

Nobel Prize 2026, Nobel Prize Amount Hike, Nobel Prize News, Nobel prize money hike, Nobel Foundation

नोबेल पुरस्कार 2026: इस साल विजेताओं को मिलेंगे 1.27 मिलियन डॉलर

125वीं वर्षगांठ के खास मौके पर बढ़ी इनामी राशि

इस बार इनामी राशि बढ़ाने के पीछे एक विशेष ऐतिहासिक अवसर है। नोबेल फाउंडेशन की निदेशक हन्ना स्टजार्ने ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि इस साल नोबेल पुरस्कार की 125वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। इस ऐतिहासिक और खास मौके को यादगार बनाने के लिए ही पुरस्कार राशि में 10 लाख क्रोनर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि इनामी राशि में वृद्धि करने का मुख्य उद्देश्य नोबेल पुरस्कार के दीर्घकालिक महत्व को बनाए रखना है। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि समय के साथ मुद्रास्फीति (महंगाई) के बावजूद इस पुरस्कार का वित्तीय मूल्य और सम्मान कम न हो।

End of Feed