रिटायरमेंट की नो टेंशन! इन सुरक्षित स्कीम्स में शुरू करें निवेश, बुढ़ापे में हर महीने मिलेगी पेंशन

रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए सही निवेश विकल्प का चुनाव उम्र, आय, नौकरी की स्थिति और जोखिम लेने की क्षमता के आधार पर करना चाहिए।

रिटायरमेंट प्लानिंग का मतलब सिर्फ पैसे बचाना नहीं होता, बल्कि बढ़ती उम्र, महंगाई और हेल्थकेयर के बढ़ते खर्चों को ध्यान में रखते हुए ऐसा फंड तैयार करना होता है, जो नौकरी छोड़ने के बाद भी आपकी वित्तीय जरूरतों को आराम से पूरा कर सके। इसलिए जितनी जल्दी रिटायरमेंट की योजना शुरू की जाए, उतना ही कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है और भविष्य में बड़ा कॉर्पस बनाना आसान हो जाता है। आज हम भारत में उपलब्ध रिटायरमेंट-फोकस्ड कुछ मुख्य इन्वेस्टमेंट विकल्पों के बारे में बता रहे हैं। आप अपनी जरूरत के अनुसार, इनमें से किसी में निवेश शुरू कर अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं।

Retirement Planning

रिटायरमेंट प्लानिंग

नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS)

नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) सरकार समर्थित एक स्वैच्छिक रिटायरमेंट सेविंग स्कीम है, जिसे पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) रेगुलेट करती है। इसमें सैलरी पाने वाले और खुद का काम करने वाले, दोनों तरह के लोग शामिल हो सकते हैं।

End of Feed