नीरव मोदी को झटका: कोर्ट ने खारिज की याचिका, भारत आने का रास्ता साफ

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Dec 15, 2022, 04:53 PM IST

Nirav Modi: भगोड़ा भारतीय हीरा व्यवसायी नीरव मोदी चाहे जितनी भी कोशिशें कर ले, ऐसा लगता है कि उसे जल्द भारत लाया जाएगा।

नई दिल्ली। भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी (Nirav Modi) को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। नीरव मोदी ने ब्रिटेन के सुप्रीम कोर्ट के सामने प्रत्यर्पण के खिलाफ अपनी अपील का आखिरी मौका भी गंवा दिया है। नीरव मोदी ने कथित तौर पर अपने प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ लंदन के उच्च न्यायालय में एक आवेदन दायर किया था। कोर्ट ने मोदी की याचिका को खारिज कर दिया है। नीरव मोदी पर धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। मोदी पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) में हुई बड़ी धोखाधड़ी की जानकारी सार्वजनिक होने से पहले साल 2018 में ही भारत से भाग गया था। मोदी ने तर्क दिया है कि अगर उसे प्रत्यर्पित किया जाता है तो आत्महत्या का रिस्क है।

Nirav modi

नीरव मोदी को झटका: भारत आने का रास्ता साफ

लंदन में रॉयल कोर्ट्स ऑफ जस्टिस में न्यायमूर्ति जेरेमी स्टुअर्ट- स्मिथ और न्यायमूर्ति रॉबर्ट जे ने फैसला सुनाया कि नीरव मोदी की उच्चतम न्यायालय में अपील करने की अनुमति के अनुरोध वाली अर्जी खारिज की जाती है।

End of Feed