Nifty Prediction Today: क्या सोमवार को बुल्स 25,000 का स्तर फिर से छू पाएंगे?

Nifty Prediction Today: निफ्टी में शुक्रवार को कमजोरी देखी गई, जहां यह 82.90 अंकों की गिरावट के साथ 24,750.70 पर बंद हुआ। तकनीकी रूप से निफ्टी ने इनसाइड कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है, जो बाजार में अनिश्चितता और दिशा की कमी को दर्शाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, फिलहाल इंडेक्स एक सीमित दायरे (24,600 से 25,150) में फंसा हुआ है।

Nifty Prediction Today: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार, 30 मई को गिरावट देखने को मिली। BSE सेंसेक्स 182.01 अंक या 0.22% की गिरावट के साथ 81,451.01 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 82.90 अंक या 0.33% गिरकर 24,750.70 पर बंद हुआ। हालांकि, बैंकिंग शेयरों में मजबूती देखने को मिली, जिससे निफ्टी बैंक इंडेक्स 203.65 अंक या 0.37% बढ़कर 44,749.70 पर पहुंच गया। हेज्ड डॉट इन के चेयरमैन प्रवीण द्वारकानाथ के अनुसार, निफ्टी ने एक इनसाइड कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है, जो यह दिखाता है कि ट्रेडर्स के बीच अनिश्चितता बनी हुई है। पिछले 5 दिनों से इंडेक्स साइडवेज ट्रेंड में चल रहा है, जिससे मोमेंटम इंडिकेटर्स में कमजोरी देखी जा रही है।

Nifty Prediction, Nifty

भारतीय शेयर बाजार को लेकर भविष्यवाणी

सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल: 24,600–25,150 की रेंज में फंसा बाजार

विशेषज्ञों का कहना है कि निफ्टी की मौजूदा रेंज 24,600 से 25,150 के बीच बनी हुई है।

End of Feed