इंडिपैसा के सीईओ बने नारायणन कन्नन, जानें इनके बारे में

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 17, 2023, 09:10 PM IST

मिडल ईस्ट स्थित नेक्सो फिनटेक इनोवेशन सेंटर की स्थापना में नारायणन कन्नन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और अब भारत में इंडिपैसा के सीईओ के रूप में इन्हें नियुक्त किया गया है

नेक्सो वेंचर्स ने तत्काल प्रभाव से अपनी भारतीय सहायक कंपनी इंडिपैसा के सीईओ के रूप में नारायणन कन्नन (Narayanan Kannan) की नियुक्ति की घोषणा की है। इससे पहले कन्नन दुबई स्थित नेक्सो वेंचर्स के पहले कर्मचारी रहे और मिडल ईस्ट बेस्ड नेक्सो फिनटेक इनोवेशन सेंटर की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका रही और उसके बाद इंडिपैसा को इसके CIO के रूप में लॉन्च किया।

Nexxo Ventures appoints Narayanan Kannan as CEO of Indipaisa

इंडिपैसा के नए सीईओ बने नारायणन कन्नन

नेक्सो वेंचर्स के फाउंडर Nebil Ben Aissa ने सीईओ के रूप में कन्नन की नियुक्ति पर कहा: "हम नारायणन कन्नन को तत्काल प्रभाव से इंडिपैसा के सीईओ के रूप में नियुक्त करके बेहद खुश हैं। लॉन्च के बाद से ही, कन्नन के नेतृत्व में इंडिपैसा की ग्रोथ (वृद्धि) काफी प्रभावशाली रही है। इसके साथ ही हमें पूर्ण विश्वास है कि इस नई लीडरशिप के साथ इंडिपैसा एक नए आत्मविश्वास के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर देख रही है।”

End of Feed