New Rules April 2024: आज से हो गए ये बड़े बदलाव, LPG सस्ता तो FastTag- इंश्योरेंस-SBI से लेकर कार कस्टमर पर असर

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 1, 2024, 09:04 AM IST

New Rules April 2024: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज से 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 32 रुपए तक घट गए हैं। दिल्ली में दाम अब 30.50 रुपए घटकर 1764.50 रुपए हो गए हैं। पहले ये 1795 रुपए में मिल रहा था। वहीं कोलकाता में सिलेंडर अब 32 रुपए घटकर 1879 रुपए में मिल रहा है।

New Rules April 2024: 1 अप्रैल 2024 से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो गई है। नए कारोबारी साल 2024-25 की शुरुआत के साथ ऐसे कई नियम हैं जो बदल गए हैं। देश में हर महीने की शुरुआत में कई बदलाव होते हैं। इसी तरह 1 अप्रैल 2024 से कई बड़े बदलाव (Rules Changes From April 1, 2024) हो गए हैं। ऐसे में हम आपको वो बदलाव हुए वे 8 नए नियम बता रहे हैं जिनमें बदलाव होने पर जेब पर पड़ सकता है। ऐसे में हम आपको एक अप्रैल से होने जा रहे बदलाओं के बारे में बता रहे हैं जो आपको जानना बेहद जरूरी है।

Rules Changes From April 1, 2024

आज से 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 32 रुपए तक घट गए हैं।

1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 32 रुपए तक घटे

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज से 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 32 रुपए तक घट गए हैं। दिल्ली में दाम अब 30.50 रुपए घटकर 1764.50 रुपए हो गए हैं। पहले ये 1795 रुपए में मिल रहा था। वहीं कोलकाता में सिलेंडर अब 32 रुपए घटकर 1879 रुपए में मिल रहा है। पहले इसके दाम 1911 रुपए थे। मुंबई में सिलेंडर 1749 रुपए से 31.50 रुपए कम हो कर 1717.50 का हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर 1930 रुपए का मिल रहा है।

End of Feed