क्या आपने 'मनी प्लान' बनाया? नए वित्त वर्ष में आज ही निपटा लें ये 10 पैसों से जुड़े जरूरी काम

New Financial Year Checklist: 1 अप्रैल 2026 से नए वित्त वर्ष (FY 2026-27) का आगाज हो चुका है। यह आपकी कमाई और बचत को नए सिरे से प्लान करने का समय है । अक्सर हम टैक्स बचाने और निवेश करने के लिए साल के आखिरी महीनों का इंतजार करते हैं, लेकिन वित्तीय समझदारी इसी में है कि आप साल की शुरुआत में ही अपना 'मनी रोडमैप' तैयार कर लें।

New Financial Year Checklist: आज नए महीने की शुरुआत के साथ ही नया वित्त वर्ष 2026-27 शुरू हो चुका है। यह समय आपके लिए अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग (Financial Planning) को व्यवस्थित करने का सबसे सही अवसर है। अगर आप साल की शुरुआत में ही कुछ जरूरी काम पूरे कर लेते हैं तो पूरे साल आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर और व्यवस्थित बनी रहती है। आइए जानते हैं ऐसे 10 जरूरी फाइनेंशियल टास्क, जिन्हें आपको जरूर पूरा करना चाहिए।

Financial Planning FY 2026-27

नए वित्त वर्ष की शुरुआत में ही निपटा लें ये 10 काम (Photo: AI Generated)

टैक्स रिजीम

सबसे पहले यह तय करें कि आप पुराना टैक्स सिस्टम चुनना चाहते हैं या नया। अपनी आय और निवेश के आधार पर सही विकल्प चुनना जरूरी है। हालांकि, ध्यान रहे नए वित्त वर्ष की शुरुआत में ही अगर आप अपने एम्प्लॉयर को अपना विकल्प नहीं बताते हैं तो डिफॉल्ट ऑप्शन के रूप में न्यू टैक्स रिजीम को चुना जा सकता है।

End of Feed