New Business Ideas: इस पेड़ से कागज, कुर्सी-मेज सब होता है तैयार, आपको करा सकता है लाखों की कमाई, जानिए कैसे

New Business Ideas with Low Investment in Hindi: सबसे पहले तो आपके पास खेती की जगह होनी चाहिए, जहां आप मालाबार नीम के पेड़ लगा सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार 4 एकड़ में 5000 पौधे लग जाएंगे। अगर जमीन कम हो तो आप कम पेड़ लगा सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मालाबार नीम का पेड़ बना सकता है मालामाल
  • पेड़ की लकड़ी से बनते हैं कागज-फर्नीचर
  • एक पेड़ दे सकता है 1.5-2 टन तक लकड़ी

New Business Ideas with Low Investment: लोग अकसर ऐसे बिजनेस की तलाश करते हैं, जिसमें कम पैसा लगे, कम मेहनत हो, मगर मुनाफा ज्यादा हो। यदि आप कोई बिजनेस शुरू करने सोच रहे हैं तो इस बात पर जरूर ध्यान दें कि जिस चीज का कारोबार आप करना चाहते हैं, उसकी मार्केट में डिमांड ज्यादा से ज्यादा है। यदि आपके प्रोडक्ट की मांग कई सेक्टरों में है तो और भी अच्छा है। उससे होगा ये कि आपके प्रोडक्ट की बिक्री का दायरा बड़ा होगा।

New Business Ideas with Low Investment

मालाबार नीम के पेड़ से करें कमाई

जिन लोगों के पास अपनी जमीन है और वे खेती में रुचि रखते हैं तो उनके लिए एक बिजनेस ऑप्शन है। वे लोग मालाबार नीम (Malabar Neem) के पेड़ की खेती से तगड़ी कमाई कर सकते हैं। असल में इस पेड़ से कागज, फर्नीचर (कुर्सी, मेज और सोफा वगैरह) और माचिस की तिलियों के अलावा प्लाईवुड भी बनती है। इतना ही नहीं पैकिंग में भी इसकी लकड़ी का इस्तेमाल होता है। यानी इस पेड़ की डिमांड कई सेक्टरों में है।

End of Feed