रोजाना खर्च के लिए चाहिए पैसे, Post office की इस सेविंग स्कीम में करें निवेश, मंथली मिलेंगे 9000 रुपये से अधिक

क्या आप एक निश्चित मंथली इनकम चाहते हैं? पोस्ट ऑफिस मंथली सेविंग स्कीम एक अच्छा विकल्प हो सकती है। यह योजना आपको हर महीने एक निश्चित आय प्राप्त करने में मदद करती है। साथ ही आपके निवेश पर कोई जोखिम भी नहीं होता है।

Post Office monthly income scheme: अगर आप वैसे निवेश माध्यम में निवेश करना चाहते हैं, जहां से आपको मंथली इनकम मिले तो हम आपको Post office की एक शानदार स्कीम के बारे में बता रहे हैं। स्कीम का नाम डाकघर मासिक आय योजना (POMIS) है। आपको बता दें कि डाकघर मासिक आय योजना (एमआईएस) एकमुश्त निवेश पर गारंटीकृत रिटर्न प्रदान करती है। आप इस स्कीम में निवेश कर व्यक्तिगत खाते से प्रति माह 5,550 रुपये तक और संयुक्त खाते से 9,250 रुपये तक इनकम प्राप्त कर सकते हैं। आइए इस स्कीम के बारे में विस्तार से जानते हैं।

सेविंग स्कीम

सेविंग स्कीम

MIS की मुख्य विशेषताएं

  • ब्याज दर: इस स्कीम में अभी 7.4% सालाना की दर से ब्याज मिल रही है।
  • न्यूनतम निवेश: आप न्यूनतम 1,000 रुपये से एमआईएस खाता खोल सकते हैं।
  • खाता के प्रकार: खाते व्यक्तिगत रूप से या संयुक्त रूप से (तीन वयस्कों तक) खोले जा सकते हैं।
  • अधिकतम निवेश: सिंगल अकाउंट के लिए अधिकतम निवेश 9 लाख रुपये और ज्वाइंट अकाउंट के लिए 15 लाख रुपये है।
  • निवेश अवधि: यह निवेश पांच वर्षों के लिए मासिक आय प्रदान करता है, जिसमें खाता खोलने की तिथि से परिपक्वता तक प्रत्येक माह के अंत में ब्याज देय होता है।
  • समय से पहले निकासी: संबंधित डाकघर में आवश्यक आवेदन पत्र और पासबुक जमा करके खातों को समयपूर्व बंद किया जा सकता है।

End of Feed