Online Gaming Companies Stocks: मंगलवार को हुई जीएसटी काउंसिल (GST Council) की 50वीं बैठक में ऑनलाइन गेमिंग (Online Gaming), घुड़दौड़ और कैसीनो की फुल फेस वैल्यू पर 28 फीसदी टैक्स लगाने का ऐलान किया गया। 28 फीसदी जीएसटी लगाने की मंजूरी दिए जाने के बाद, गोवा स्थित कैसीनो ऑपरेटर डेल्टा कॉर्प (Delta Corp) के शेयर बुधवार को बीएसई (BSE) पर 28 फीसदी तक गिरकर 178.20 रुपये पर आ गए, जो इसके 52-सप्ताह का निचला स्तर भी है।
नजारा टेक्नोलॉजीज का शेयर भी टूटा
डिजिटल गेमिंग और ई-स्पोर्ट्स फर्म नजारा टेक्नोलॉजीज (Nazara Technologies) के शेयरों में भी गिरावट आई। सुबह के कारोबार में कंपनी का शेयर 14 फीसदी से अधिक टूट गया था। करीब 2 बजे नजारा टेक्नोलॉजीज का शेयर 30 रु या 4.25 फीसदी की कमजोरी के साथ 676.5 रु पर है।
नजारा टेक्नोलॉजीज ने की वापसी
दरअसल ये क्लियर होने पर कि स्किल-बेस्ड रियल मनी गेमिंग बिजनेस ने वित्त वर्ष 2022-23 में नजारा टेक्नोलॉजीज की इनकम में केवल 5.2% का योगदान दिया, इसके शेयर ने काफी हद तक वापसी कर ली। मगर डेल्टा कॉर्प का अभी भी बुरा हाल है।
डेल्टा कॉर्प में 23 फीसदी कमजोरी
करीब 2 बजे भी बीएसई पर डेल्टा कॉर्प का शेयर 56.25 रु या 22.79 फीसदी की कमजोरी के साथ 190.55 रु पर है। देश की ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री को झटका देते हुए, जीएसटी काउंसिल ने मंगलवार को यूजर्स द्वारा भुगतान किए गए पैसे की फेस वैल्यू पर 28 फीसदी टैक्स लगाने का फैसला किया।
इसके अलावा, ऑनलाइन गेमिंग पर जीएसटी बिना किसी अंतर के लगाया जाएगा, चाहे वह गेम स्किल्ड बेस्ड हो या किस्मत आधारित।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर दो शेयरों की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
