म्यूचुअल फंड में 3 महीने की गिरावट के बाद 21% बढ़ा निवेश, नवंबर में इतने हजार करोड़ आए

SIP के जरिये खुदरा निवेशकों की भागीदारी में मामूली गिरावट देखी गई। एसआईपी में जमा राशि अक्टूबर के 29,631 करोड़ रुपये की तुलना में घटकर नवंबर में 29,445 करोड़ रुपये रह गई।

म्यूचुअल फंड निवेशकों को इस पूरे साल मायूसी ही हाथ लगी है। एक ओर सोने और चांदी ने निवेशकों को मालामाल किया है। वहीं दूसरी ओर सेंसेक्स और निफ्टी ने मामूली रिटर्न दिया है। इसके चलते म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले निवेशकों को या तो बहुत ही कम या निगेटिव रिटर्न मिला है। हालांकि, इसके बावजूद म्यूचुअल फंड में निवेश बढ़ा है। आपको बता दें कि इक्विटी म्यूचुअल फंड में नवंबर में निवेश मासिक आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 29,911 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। उद्योग निकाय एम्फी ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में आंकड़े जारी किए।

म्यूचुअल फंड

म्यूचुअल फंड

तीन महीने की गिरावट के बाद बढ़ा निवेश

निवेश में यह वृद्धि लगातार तीन महीनों की गिरावट के बाद आई जो निवेशकों के सकारात्मक दृष्टिकोण का संकेत देती है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार, इक्विटी प्रवाह में सकारात्मक गति ने व्यापक उद्योग के परिसंपत्ति आधार को भी बढ़ावा दिया। इससे प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) अक्टूबर के 79.87 लाख करोड़ रुपये से नवंबर में बढ़कर 80.80 लाख करोड़ रुपये हो गई।

End of Feed