लंबे समय से Mutual Fund निवेश घाटे में, क्या पैसा निकालें या करें इंतजार, जानें सही जवाब

बहुत सारे म्यूचुअल फंड निवेशक इस समय परेशान हैं। खासकर वे लोग जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में FD, PPF और दूसरी छोटी बचत योजनाओं से पैसा निकालकर ज्यादा रिटर्न की उम्मीद में म्यूचुअल फंड में निवेश शुरू किया था।

भारतीय शेयर बाजार ने अगर सबसे अधिक निराश और नुकसान पहुंचाया है तो वे रिटेल निवेशक हैं। कोरोना महामारी के बाद छोटे निवेशकों ने FD, पीपीएफ और स्मॉल सेविंग से इतर ज्यादा रिटर्न की लालच में म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना शुरू किया। इसकी बानगी SIP के जरिये हर महीने म्यूचुअल फंड में लगने वाले हजारों करोड़ रुपये से मिली। लेकिन बाजार ने ऐसा पासा पलटा कि अब निवेशकों को समझ में नहीं आ रहा है कि वो क्या करें। पिछले तीन सालों में म्यूचुअल फंड ने एफडी से भी कम रिटर्न दिया है। वहीं, कई म्यूचुअल फंड स्कीम ने तो निगेटिव रिटर्न दिया है। अगर आप भी Mutual Fund निवेशक हैं और नुकसान में बैठे तो क्या करना चाहिए, आपको बताते हैं।

Mutual Funds

म्यूचुअल फंड में निवेश

Q.म्यूचुअल फंड लंबे समय से नुकसान में, क्या पैसा निकाल लें?

A. अगर आपका म्यूचुअल फंड लंबे समय से नुकसान में है तो सिर्फ नुकसान देखकर फंड से बाहर निकलना सही रणनीति नहीं है। पहले यह समझना जरूरी है कि फंड खराब प्रदर्शन क्यों कर रहा है और क्या यह स्थिति अस्थायी है या लंबे समय से बनी हुई है।

End of Feed