Real Estate: दुनिया में घरों की कीमतों में वृद्धि के मामले मुंबई दूसरे, दिल्ली तीसरे स्थान पर

Real Estate News: रियल एस्टेट सलाहकार नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के 44 शहरों में घरों की कीमतों में वृद्धि के मामले अप्रैल-जून तिमाही में मुंबई और दिल्ली क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे हैं।

Real Estate News: देश में अप्रैल-जून तिमाही में प्रमुख आवासीय संपत्तियों की कीमतों में वार्षिक वृद्धि के मामले में मुंबई और दिल्ली दुनिया के 44 शहरों में क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे हैं। रियल एस्टेट सलाहकार नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक स्तर पर 44 शहरों में वार्षिक मूल्य वृद्धि 2024 कैलेंडर वर्ष की दूसरी तिमाही में 2.6 प्रतिशत रही जो पिछली तिमाही में 4.1 प्रतिशत थी। मनीला अप्रैल-जून तिमाही में 26 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि के साथ पहले स्थान पर रहा।

Real estate, house prices

दुनिया में बढ़ी घरों की कीमत

मुंबई में घरों की कीमतों में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई और वह दूसरे स्थान पर रही। एक साल पहले की समान अवधि में मुंबई इस सूची में छठे स्थान पर थी। नयी दिल्ली 10.6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ तीसरे स्थान पर है, जो एक साल पहले समान अवधि में 26वें स्थान पर थी। बेंगलुरु में घरों के दाम 3.7 प्रतिशत बढ़े और वह सूची में 15वें स्थान पर रहा।

End of Feed