अब मुंबई एशिया के अमीरों की राजधानी, बीजिंग पीछे छूटा, चीन को तगड़ा झटका

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 26, 2024, 11:44 AM IST

Hurun Research 2024 Global Rich List: हुरुन रिसर्च की ग्लोबल रिच लिस्ट के मुताबिक मुंबई में अरबपतियों की संख्या चीन के शहर बीजिंग से अधिक हो गई है।

Hurun Research 2024 Global Rich List: भारत में अरबपतियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब चीन से टक्कर हो रही है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अब चीन के शहर बीजिंग से अधिक अरबपति हो गए हैं। मुंबई पहली बार एशिया की अरबपतियों की राजधानी बन गया है। हुरुन रिसर्च की ग्लोबल रिच (Hurun Research)2024 लिस्ट के मुताबिक मुंबई में 92 अरबपति हैं, जबकि बीजिंग में 91 अरबपति हैं। देश के स्तर पर बात करें तो चीन में भारत के 271 की तुलना में कुल मिलाकर 814 अरबपति हैं। दुनिया में मुंबई अब न्यूयॉर्क के बाद अरबपतियों के मामले में तीसरे स्थान का शहर हो गया है। न्यूयॉर्क सबसे अधिक 119 अरबपति हैं। लिस्ट के मुताबिक लंदन 97 अरबपतियों के साथ दूसरे स्थान पर है।

Mumbai VS Beijing billionaires

अमीरों की लिस्ट में मुंबई ने बीजिंग को पछड़ा (तस्वीर-Canva)

मुंबई और बीजिंग में अरबपतियों की तुलना

हुरुन रिसर्च की ग्लोबल रिच (Hurun Research)2024 की लिस्ट से पता चलता है कि इस साल मुंबई में अरबपतियों 26 अरबपति जुड़े हैं जबकि चीन के शहर बीजिंग में 18 अरबपति कम हो गए हैं। यानी मुंबई में अरबपति बढ़ रहे हैं जबकि बीजिंग में घट रहे हैं।

End of Feed