116344% रिटर्न! नॉन स्टॉप रैली कर रहा ये स्टॉक, 5 साल में ₹30 से ₹300 हो गया भाव

Multibagger Stock: कुछ शेयर बाजार की दिशा से अलग, अपनी राह खुद बनाते हुए चलते हैं। ऐसा ही एक स्टॉक पिछले कुछ दिनों से नॉन स्टॉप रैली मोड में चल रहा है, जिसने अब तक 116344% का रिटर्न दिया है। पिछले 1 सप्ताह में ही यह 43% भाग चुका है।

Multibagger Stock: स्मॉलकैप कैटेगरी का एक शेयर इन दिनों बाजार में जबरदस्त चर्चा में है। Titan Biotech का स्टॉक हालिया कारोबार में रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गया है। पिछले कुछ वर्षों में इसने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है और हाल के दिनों में तेजी की रफ्तार और तेज हो गई है।

titan Biotech multibagger

ताबड़तोड़ भाग रहा ये शेयर

बाजार की गिरावट में भी दिखी मजबूत तेजी

9 मार्च 2026 को Titan Biotech के शेयर में जोरदार तेजी दर्ज की गई। स्टॉक करीब 14.75% की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि उसी दिन सेंसेक्स में करीब 2.79% की गिरावट रही। इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान शेयर ₹311 तक पहुंच गया, जो इसके 52-सप्ताह के उच्च स्तर ₹312.4 के बेहद करीब है। खास बात यह रही कि शेयर लगातार चार कारोबारी सत्रों से चढ़ रहा है और इस दौरान करीब 43% का रिटर्न दे चुका है। यह तेजी ऐसे समय आई जब केमिकल सेक्टर के कई शेयरों में दबाव देखा जा रहा था।

End of Feed