हुजूर मल्टी प्रोजेक्ट के शेयर सोमवार, 24 फरवरी को बाजार में सुर्खियों में रहने वाले हैं। कंपनी ने शुक्रवार, 21 फरवरी को घोषणा की कि उसे वेंकटेश इंफ्रा प्रोजेक्ट्स (Venkatesh Infra) से 102.10 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर मुंबई के वर्सोवा बंद्रा सी लिंक (Versova Bandra Sea Link) प्रोजेक्ट के लिए स्ट्रक्चरल स्टील (Structural Steel) बनाने का है। कंपनी ने इस जानकारी को BSE फाइलिंग में शेयर किया है।
₹50 से कम का Stock चर्चा में
BSE फाइलिंग के अनुसार, Hazoor Multi Projects को Reinforcement Steel cutting, Bending, fixing और Fabricating of Structural Steel का काम सौंपा गया है। यह प्रोजेक्ट अगले 6 महीनों में पूरा किया जाएगा। इससे पहले, 27 जनवरी 2025 को कंपनी ने घोषणा की थी कि वह Green Energy बिजनेस में कदम रख रही है। इसके तहत महाराष्ट्र का पहला Solar Park बनाने की योजना है।
हजूर मल्टी प्रोजेक्ट शेयर प्राइस
शुक्रवार के बाजार सत्र में Hazoor Multi Projects के शेयर 1.81% बढ़कर ₹42.70 पर बंद हुए। पिछले बंद स्तर पर यह ₹41.94 था। इस स्मॉल कैप स्टॉन ने पिछले 5 सालों में 26,600% का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले एक साल में शेयर 1.36% गिरा है और 2025 में अब तक 20% की गिरावट दर्ज की गई है। इसका 52-वीक हाई ₹63.90 (12 सितंबर 2024) है। वहीं लो ₹28.41 (28 मार्च 2024) है। वहीं शुक्रवार को कंपनी का मार्केट कैप ₹886.03 करोड़ रहा।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
