Multibagger IPOs in 2023: 2023 में टाटा टेक और इरेडा समेत इन 5 आईपीओ ने कराया सबसे ज्यादा फायदा, लिस्टिंग पर हुआ पैसा डबल

Multibagger IPOs in 2023: इरेडा का शेयर 108.30 रु पर है। बता दें कि इसके आईपीओ में शेयरों का इश्यू प्राइस 32 रुपये का था। इसके मुकाबले 29 नवंबर को कंपनी का शेयर 50 रु पर लिस्ट हुआ।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 में आए कई आईपीओ
  • टाटा टेक समेत कई ने दिया दमदार रिटर्न
  • कई ने लिस्टिंग पर ही कर दिया पैसा डबल

Multibagger IPOs in 2023: 2023 में बहुत सारी कंपनियां आईपीओ (IPO) लेकर आईं। खास कर साल की दूसरी छमाही में बहुत सारे आईपीओ आए, जिनमें निवेशकों ने भी जमकर पैसा लगाया। शेयर बाजार में तेजी जारी है और इसी दौरान 2023 के बचे हुए दिनों में अब भी बहुत सारी कंपनियां आईपीओ लेकर आ रही हैं। साल 2023 खत्म होने वाला है, इसलिए हम आपको बताएंगे कि साल 2023 में कौन-कौन सी कंपनियों के आईपीओ ने सबसे अधिक मुनाफा कराया। बता दें कि इस साल बीएसई (BSE) पर कुल 105 कंपनियां लिस्ट हुईं। इनमें 48 आईपीओ मेनबोर्ड के रहे। वहीं 105 में से 90 कंपनियों के शेयर इस समय आईपीओ प्राइस से ऊपर हैं।

इरेडा (IREDA)

इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेव एजेंसी लिमिटेड या इरेडा (IREDA) का शेयर 108.30 रु पर है। बता दें कि इसके आईपीओ में शेयरों का इश्यू प्राइस 32 रुपये का था। इसके मुकाबले 29 नवंबर को कंपनी का शेयर 50 रु पर लिस्ट हुआ।

End of Feed